उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि भंडारी और लक्ष्मीपुर से बालू ढोया जा रहा है. शिकायत के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दो बालू लदे ट्रैक्टर थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कार्य होने नहीं दिया जायेगा. इस कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.