[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह छड़ लदा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

छड़ लदा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

0
छड़ लदा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

बिरनी.

भरकट्टा ओपी क्षेत्र के विशनपुरा गांव में सड़क किनारे खड़े छड़ लदे एक ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया. वहीं, ट्रक चालक चंद्र यादव व उसके पिता भुनेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक पर लदा छड़ चोरी का है. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. ट्रक चालक चंदन यादव ने कहा कि ट्रक में गिरिडीह की एक कंपनी से छड़ लोड कर वह गढ़वा जा रहा था. शनिवार शाम को गिरिडीह से चला. रात में अपने घर पर खाना खाने रुका. रविवार की सुबह ट्रक लेकर गढ़वा निकलने की तैयारी थी. शनिवार की आधी रात हम दोनों पिता-पुत्र व छड़ लदे ट्रक को लेकर पुलिस भरकट्टा ओपी ले गयी. कहा कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है. इधर, मंझिलाडीह पंचायत के मुखिया सत्येंद्र राउत ने कहा कि पुलिस की ज्यादती बढ़ गयी है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel