[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

0
दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

घोड़थंभा ओपी अंतर्गत बल्हरा चौक के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार डोरंडा की ओर से आ रही बाइक की टक्कर डोरंडा की ओर जा रही एक अन्य बाइक से बल्हरा चौक पर टक्कर हो गयी. दोनों बाइक सवार किसी शादी पार्टी से वापस आ रहे थे. धक्का इतना जोरदार था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये. एक बाइक पर केवल चालक, जबकि दूसरे में चालक के अलावा एक और सवार था. तीनों दूर जाकर गिरे. टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और स्थानीय पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया. मौके पर पहुंचे घोड़थंभा ओपी के एसआइ सुनील त्रिपाठी ने घायलों को एंबुलेंस से धनवार रेफरल अस्पताल भेज दिया और दोनों बाइक को जब्त कर ओपी ले गये. ओपी प्रभारी विभूति देव ने बताया कि घटना में हजारीबाग जिला के चलकुशा थाना के खरगो निवासी पिंटू कुमार सिंह पिता नकुल सिंह, कोडरमा जिला के नवलशाही थाना के ढूबाडीह निवासी रविशंकर साव पिता बहादुर साव और राजेंद्र साव पिता सुखदेव साव घायल हुए हैं. तीनों की हालत गंभीर है. धनवार रेफरल के चिकित्सकों ने तीनों को धनबाद भेज दिया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel