[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :69 लाख टन कोयला उत्पादन से पूरा होगा लक्ष्य

Giridih News :69 लाख टन कोयला उत्पादन से पूरा होगा लक्ष्य

0
Giridih News :69 लाख टन कोयला उत्पादन से पूरा होगा लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक सीसीएल मुख्यालय ने गिरिडीह कोलियरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में छह लाख टन कोयला का उत्पादन लक्ष्य दिया है. इस लक्ष्य के विरुद्ध मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक 5.31 लाख टन कोयला का उत्पादन किया है. बता दें कि गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत दो माइंस क्रमश: कबरीबाद माइंस और गिरिडीह ओपेन कास्ट हैं. वर्तमान में कबरीबाद माइंस से ही कोयला का उत्पादन किया जा रहा है. यह माइंस आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित है. वहीं, गिरिडीह ओपेन कास्ट भी आउटसोर्सिंग मोड में संचालित होगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. गुजरात की कंपनी कृष्णा इंफ्रास्टक्चर को टेंडर मिलने के बाद सभी को ओसीपी से उत्पादन कार्य शुरू होने का इंतजार है.

रेल से 4.64 लाख व रोड से हुआ 81 हजार टन कोयला डिस्पैच :

गिरिडीह कोलियरी ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक रेल रैक के माध्यम से 4.64 लाख टन व रोड सेल के माध्यम से 81 हजार टन कोयला का डिस्पैच किया है. प्रबंधन का दावा है कि मार्च माह के अंत तक 69 हजार टन कोयला उत्पादन और 54 हजार टन और कोयला का डिस्पैच करना है. इसको लेकर कार्ययोजना तैयार है. उत्पादन और डिस्पैच को लेकर रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है. इस संदर्भ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने प्रबंधन से रोड सेल में अत्यधिक कोयला देने की मांग की है, ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों, लोकल सेल मजदूरों व असंगठित मजदूरों की जीविका भली-भांति चल सके.

10.52 लाख क्यूबिक मीटर निकाला गया है ओबी :

सीसीएल सूत्रों के मुताबिक आउटसोर्सिंग कंपनी ने कबरीबाद माइंस से अब 10.52 लाख क्यूबिक मीटर ओबी निकाला है. शेष दिनों में दो लाख क्यूबिक मीटर ओबी हटाने का लक्ष्य निर्धारित है. सीसीएल प्रबंधन ने इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को आवश्यक निर्देश दिये हैं. प्रबंधन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

मार्च तक प्राप्त हो जायेगा उत्पादन लक्ष्य : पीओ

गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) जीएस मीणा ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में छह लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है. इसके विरुद्ध अभी तक 5.31 लाख टन कोयला का उत्पादन हुआ है. उन्होंने कहा कि कोयला के उत्पादन में और तेजी लायी जा रही है. तमाम संसाधनों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है. रैक और रोड सेल को लगातार गति दी जा रही है. ताकि उत्पादित कोयले को अधिक से अधिक डिस्पैच किया जा सके. इससे कंपनी को राजस्व की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि छह मार्च तक 127 रैक कोयला भेजा जा चुका है. 81 हजार टन कोयला रोड सेल हो चुका है. कहा कि आसानी के साथ उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी. (सूरज सिन्हा, गिरिडीह)

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel