[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह 30 जून को होगा सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ का चुनाव

30 जून को होगा सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ का चुनाव

0
30 जून को होगा सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ का चुनाव

चुनाव कमेटी की हुई बैठक

बिरनी

. बिरनी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में रविवार को सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ चुनाव कमेटी की बैठक हुई. बैठक में समाज के मुख्य चुनाव पदाधिकारी बासुदेव पांडेय मौजूद थे. बैठक में महासंघ के चुनाव कार्यों की समीक्षा कर रूपरेखा तैयार की गयी. समाज के नौ केंद्रों द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहयोग व मतदाता सूची पर भी चर्चा हुई. बासुदेव पांडेय ने बताया कि महासंघ की चुनाव 30 जून को निर्धारित है, जिसमें समाज के लोग एक अध्यक्ष और एक महामंत्री चुनेंगे. लंबे अरसे के बाद महासंघ का चुनाव होने जा रहा है. चुनाव कहां और पारदर्शी रूप से कैसे हो, इस पर मंथन किया गया. पूर्व से जानकारी होने के बाद भी महासंघ और केंद्रों के पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जतायी. कहा कि पूर्व में घोषणा कर दी गयी थी कि नौ जून की बैठक में सभी केंद्राध्यक्ष अपने केंद्रों की मतदाता सूची के साथ चुनाव में होने वाले खर्च जमा करेंगे, लेकिन मिर्जागंज के अध्यक्ष छोड़ सभी अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि चुनाव कमेटी श्वेत पत्र जारी करेगी. इसमें अंकित किया जायेगा कि 16 जून तक महासंघ के पदाधिकारी, केंद्रों के पदाधिकारी तथा तदर्थ कमेटी अपने रवैया में सुधार नहीं करेंगे तो चुनाव निर्धारित 30 जून को बेकोबार केंद्र के किसी भी गांव में करा दी जायेगी. मौके पर मिर्जागंज केंद्राध्यक्ष हरेकृष्ण पांडेय, डोमन पांडेय, बीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुमार पांडेय, बिट्टू शर्मा, राजेश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel