[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह राधास्वामी संगठन ने दी विवाह सामग्री व किया आर्थिक सहयोग

राधास्वामी संगठन ने दी विवाह सामग्री व किया आर्थिक सहयोग

0
राधास्वामी संगठन ने दी विवाह सामग्री व किया आर्थिक सहयोग

गिरिडीह. राधास्वामी संगठन ने सोमवार को गिरिडीह प्रदेश कार्यालय में दिनेश कुमार और प्रवीण कुमार को विवाह सामग्री दी. साथ ही दोनों ग्रामीणों को 71-71 हजार रुपये चेक के माध्यम से मंडप खर्च के लिए दिया गया. दिनेश केंदुवागढ़, मोतीलेदा तथा प्रवीण नयीटांड़, बदडीहा, हीरोडीह के रहने वाले हैं. दोनों को दीवान, सोफा, फ्रिज, अलमीरा, ड्रेसिंग टेबल, तकिया, गद्दा, टेलीविजन, मिक्सर, रूम हीटर, कूलर, बर्तन सेट, कूकर, दीवाल घड़ी, ट्रॉली बैग, मोबाइल, सिलाई मशीन दिया गया. संगठन के जिला प्रभारी अनिशा सिन्हा ने बताया कि संस्था इस प्रकार का कार्य निरंतर करती आ रही है. समाज में कई ऐसे लोग हैं जो अपनी बच्चियों की विवाह में उन्हें उपहार देना चाहते हैं, लेकिन वह इसके लिए सक्षम नहीं होते हैं. ऐसे लोगों की सहायता संस्था करती है. बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा के प्रयास से संस्था 13 योजनाओं का संचालन कर रही है. योजनाओं में मुख्य रूप से कन्यादान योजना, वाहन योजना, शिक्षा योजना, आवास योजना, नचिकेता छात्रवृति योजना, पेंशन योजना, ऋण माफी योजना समेत अन्य योजना शामिल है. मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी सह वाहन योजना प्रभारी अमित कुमार, पंचायत प्रतिनिधि दिनेश कुमार, नीतीश कुमार, अजय कुमार, विष्णु कुमार, खुशबू कुमारी, अनीता शर्मा, बीरेंद्र प्रसाद वर्मा के साथ कई ग्रामीण भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel