[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :पीएम श्री उच्च विद्यालयों में पीटीएम

Giridih News :पीएम श्री उच्च विद्यालयों में पीटीएम

0
Giridih News :पीएम श्री उच्च विद्यालयों में पीटीएम

राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद व जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में चौथी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) शनिवार को हुई. अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ ने की. बैठक में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, नियमित उपस्थिति, अगली कक्षा में नामांकन तथा लर्निंग गैप को कम करने पर विस्तार से चर्चा की गयी. अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गयी. प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी. वहीं, नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने निपुण भारत कार्यक्रम, एफएलएन गतिविधि तथा अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति की भागीदारी बढ़ाने पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में शिक्षक, अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

पीएम श्री उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक

पीएम श्री उच्च विद्यालय चपुआडीह में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया मो शमीम ने की. एचएम डॉ जफरुल हक ने बताया कि यह चौथी बैठक है. इसमें सत्र 2025-26 के क्रियालापों की जानकारी दी गयी. कक्षा एक से सात के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया. मुखिया मो शमीम ने कहा इस तरह की बैठक से विद्यालय के संचालन में सहयोग मिलता है. सदस्यों के अनुभवों से संस्थान को और बेहतर बनाने पर बल मिलता है. उन्होंने अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने का आह्वान किया. मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष निप्पू कुमार, सदस्य मो मुमताज, शहजाद, दीपक दास, शिक्षक सिसीलिया मुर्मू, एंथनी मुर्मू, सुनील टुडू, पंकज पांडेय, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे.

विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श

पीरटांड़ प्रखंड में एकलव्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर विद्यालय के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही छात्रों को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी. इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ आरपी दास, सीओ ऋषिकेश मरांडी, डॉ शशिकांत प्रसाद, विद्यालय के प्रिंसिपल रामराज सिंह, शिक्षक आशीष मंदिलवार, चिरकी के मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. मौके पर शिक्षक सुशांत वत्स, विक्की मिश्रा, स्वास्थ्यकर्मी विशाल गौरव आदि उपस्थित थे.विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श

28गिरिडीह18-बीडीओ का स्वागत करते कर्मी.

पीरटांड़. पीरटांड़ प्रखंड में एकलव्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर विद्यालय के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही छात्रों को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी. इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ आरपी दास, सीओ ऋषिकेश मरांडी, डॉ शशिकांत प्रसाद, विद्यालय के प्रिंसिपल रामराज सिंह, शिक्षक आशीष मंदिलवार, चिरकी के मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. मौके पर शिक्षक सुशांत वत्स, विक्की मिश्रा, स्वास्थ्यकर्मी विशाल गौरव आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel