[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :जिले में इंटर व मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी

Giridih News :जिले में इंटर व मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी

0
Giridih News :जिले में इंटर व मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी

प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. मैट्रिक परीक्षा सुबह 09:45 से अपराह्न एक बजे तक और इंटर (कला, विज्ञान व वाणिज्य) की परीक्षा अपराह्न दो से 05:15 बजे तक होगी. प्रश्न पत्र ले जाने वाले के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की नियुक्ति की गयी, जो अपने-अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से समय पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचायेंगे. परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से संबंधित कोषागार में जमा कराया जायेगा.

परीक्षार्थी इसका करें पालन

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर विद्यालय यूनिफॉर्म में पहुंचना अनिवार्य है. इलेक्टॉनिक गजट लेकर केंद्र में प्रवेश पर रोकर रहेगी. निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. वीक्षक भी मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. प्रवेश परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

डीसी ने गावां प्रखंड के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

मंगलवार से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को डीसी रामनिवास यादव ने गावां प्रखंड के परीक्षा केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया. डीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार व कक्षों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उसकी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने की बात कही. कहा कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहे. सख्त निगरानी के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित की जायेगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की चूक ना हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों का पूर्व मूल्यांकन कर लिया जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel