[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह मोरारी बापू के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर

मोरारी बापू के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर

0
मोरारी बापू के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर

30 हजार वर्गफुट बनाया जा रहा वातानुकूलित पंडाल

पीरटांड़.

प्रसिद्ध राम कथावाचक मोरारी बापू के सुमधुर प्रवचन का रसपान सम्मेदशिखर जी मधुबन में हजारों श्रद्धालु कर सकेंगे. मधुबन में भक्ति की गंगा बहेगी. 30 हजार वर्गफुट के वातानुकूलित भव्य पंडाल में राम कथा का श्रवण श्रद्धालु करेंगे. कार्यक्रम को लेकर वृहत स्तर पर तैयारी चल रही है. मोरारी बापू के लिए विश्राम स्थल के रूप में सौरभाचंल परिसर में वातानुकूलित कुटिया भी लगभग बनकर तैयार हो गया है.

15 से 23 जून तक होगा प्रवचन

मोरारी बापू का प्रवचन 15 से 23 जून तक मधुबन फुटबॉल मैदान में होगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति तैयारी कर रही है. कथा में जुटने वाली भीड़ के अनुमान के हिसाब से तैयारी की जा रही है. मधुबन थाना के सामने फुटबाल मैदान में जर्मन हैंगर का विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. मोरारी बापू के ठहरने के लिए वातानुकूलित कुटिया का निर्माण लगभग पूरा हो गया. कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता समिति मधुबन भी तैयारी में जुट गयी है. सोमवार को मधुबन मोड़ से मधुबन तक मुख्य मार्ग की साफ-सफाई की गयी. स्वच्छता समिति के लोगों ने बताया कि मधुबन की धरती में मोरारी बापू का कार्यक्रम हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है. स्वच्छता समिति लगातार साफ-सफाई कार्य में लगी रहेगी.

मधुबन के कई संस्थाओं में कमरे आरक्षित

कार्यक्रम को लेकर मधुबन के अलग-अलग धर्मशालाओं में कमरे आरक्षित किये जा चुके हैं. यहां देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel