[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

0
झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार. फोटो : प्रभात खबर

Prabhat Khabar Pratibha Samman Giridih: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार 29 जून 2025 को गिरिडीह में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के लिए की बड़़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी, महिला शिक्षा के लिए स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की.

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मंत्री दिया प्रतिभा सम्मान

सुदिव्य कुमार ने अलग-अलग बोर्ड से परीक्षा देने वाले अपने-अपने स्कूल के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2025 से नवाजा. इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि गिरिडीह जिले के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए राजधानी रांची या हजारीबाग नहीं जाना होगा.

3 साल में जेसी बोस यूनिवर्सिटी में शुरू होगी पढ़ाई

झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा कि 3 साल में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो जायेगा और गिरिडीह के बच्चे उस विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू कर देंगे. उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी जिला बनेगा. उनका भी सीना चौड़ा होगा, जब कोई रांची में कहे कि गिरिडीह का बच्चा स्टेट टॉपर बना है.

महिलाओं के लिए जोगीटांड़ में स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर

मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए जोगीटांड़ में 20 एकड़ के कैंपस में स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर का निर्माण होगा, जिसमें बेटियां पढ़ाई कर पायेंगी. इतना ही नहीं, मंत्री ने कहा कि 3 साल में गिरिडीह जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी बनकर तैयार हो जायेगा. उन्होंने गिरिडीह में स्टेट ऑफ आर्ट लाइब्रेरी बनाने की भी बात कही. कहा कि साल-डेढ़ साल में इसका निर्माण पूरा हो जायेगा और बच्चे यहां से नि:शुल्क किताबें ले सकेंगे. यहां पढ़ाई कर सकेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन के क्षेत्र में भी अग्रणी होगा गिरिडीह – मंत्री

उच्च सिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन पर भी सरकार का ध्यान है. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ उनकी पर्यटन पर बैठक है. गिरिडीह में कई पर्यटन क्षेत्र हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसे और कैसे विकसित किया जाये, अग्रणी पर्यटन क्षेत्र कैसे बनाया जाये, इस पर विचार होगा.

शिक्षा जीवन भर इंसान के साथ रहता है – सुदिव्य

उच्च शिक्षा मंत्री ने बच्चों को नसीहत दी कि वे पढ़ने के लिए किताब के आगे सिर झुकायें. जिंदगी भर उनका मस्तक ऊंचा रहेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन भर इंसान के साथ रहता है. इसलिए अगर जमाना रूठ भी जाये, तो कोई बात नहीं, अपनों को खुश रखिये. उन्होंने एक शेर से अपनी बात खत्म की. कहा-

या तो नींद पूरी होगी, या सपने पूरे होंगे
या दो जग रूठ जायेगा, या अपने खुश होंगे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand: स्कूल में आयी बाढ़! पानी के बीच फंसे 162 बच्चे, जान बचाने के लिए छत पर चढ़े

झारखंड के 17 जिलों में आज होगी भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

29 जून 2025 को आपको कितने में मिलने वाला है 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां देखें कीमत

Previous article प्रयागराज का स्वरूपरानी अस्पताल बना वसूली का अड्डा! चारु चौधरी ने औचक निरीक्षण में पकड़ी शर्मनाक हकीकत
Next article औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो व ऑटो की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel