[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Giridih News :शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

0
Giridih News :शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

गुरुवार को पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों के जुलूस मार्गों की ड्रोन कैमरे से जायजा लिया. इसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों ने कई निर्देश दिये. ड्रोन निगरानी के दौरान सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो स्वयं मौजूद रहे. अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से उन सभी मार्गों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया, जहां से अखाड़ा जुलूस निकलेगा. शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि जुलूस मार्गों पर भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून बनाये रखने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गयी है.

मंच व वॉच टावर से की जायेगी निगरानी

जिला प्रशासन ने वहां विशेष व्यवस्था की है, जहां पर्व के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं और अखाड़ा दलों की भीड़ जुटने की संभावना रहती है. ऐसे सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन ने विशेष मंच वॉच टावर बनाये गये हैं. इनमें बड़ा चौक, मौलाना आजाद चौक, टावर चौक पचंबा समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं. इन वॉच टावरों से लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. मंचों पर वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे. यहां से किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी. इसके साथ ही भीड़ वाले इलाकों में वॉच टावर बनाया गया है. इन वॉच टावरों से पुलिस बल पूरे इलाके पर नजर रखेगी.

सभी संवेदनशील इलाकों में की गयी है वीडियोग्राफी की व्यवस्था

पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक ओर जहां सीसीटीवी से गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी, वहीं असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ वॉच टावर और पंडालों के लिए वीडियोग्राफर की तैनात किये गये हैं.

जिला नियंत्रण कक्ष से होगा विधि व्यवस्था का नियंत्रण

जिला नियंत्रण कक्ष से विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है. पुलिस कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक निगरानी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां से हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखी जायेगी. पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी इंस्पेक्टर मंटू कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर भीड़ वाले इलाकों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इन सभी कैमरों की लाइव फीड कंट्रोल रूम में लगे करीब पांच बड़ी एलइडी स्क्रीन पर दिखेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत ध्यान दिया जा सके. कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी के साथ-साथ सूचना तंत्र को भी मजबूत किया गया है. यदि कहीं से किसी तरह की अप्रिय सूचना मिलती है, तो त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी को मौके पर भेजा जाएगा. आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे.

एसपी ने कंट्रोल रूम में बैठक, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

एसपी डॉ बिमल कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की. बैठक के दौरान एसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में रहते हुए फील्ड में लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया. कहा कि जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाये. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. उन्होंने साइबर टीम को अलर्ट रहने व संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा. बैठक में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को भी विशेष रूप से अहम बताया गया. एसपी ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी और कर्मी लगातार सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना और क्यूआरटी टीम को दें.

शाम चार बजे से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक

गिरिडीह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा. जुलूस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के रूट चार्ट में अहम बदलाव किये हैं. ट्रैफिक डीएसपी कौशर अली ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. शाम चार बजे से रात एक बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा, ताकि जुलूस और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसके लिए गिरिडीह-टुंडी सड़क पर अजीडीह, गिरिडीह-डुमरी सड़क पर पपरवाटांड़, गिरिडीह-जमुआ सड़क पर कल्याणडीह, गिरिडीह-चित्तरडीह सड़क पर बुढ़वाआहर और गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क पर गिरिडीह कॉलेज मोड़ के पास बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गयी है.

शहर के कई मार्ग में की गयी है वन वे की व्यवस्था

ट्रैफिक डीएसपी कौशर अली बताया कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों को वन-वे भी किया गया है. कालीबाड़ी की ओर से मौलाना आजाद चौक के बगल से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते को वन-वे घोषित किया गया है. इस मार्ग से केवल बस स्टैंड की ओर ही वाहन जा सकेंगे, जबकि इस रास्ते से कोई वाहन वापस नहीं आयेगा. वहीं, बस स्टैंड से निकलने वाले वाहनों के लिए आंबेडकर चौक की ओर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है. इसके अलावा टुंडी रोड की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियों को बाभनटोली होकर शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी है.

आपातकालीन संपर्क नंबर

जिला नियंत्रण कक्ष गिरिडीह – 06532-228829/9693143157

फायर – 06532223236

एंबुलेंस – 108

डीसी – 0652222001

एसपी- 9431707326

एसडीएम गिरिडीह – 9431978557

एसडीएम डुमरी – 9431313378

एसडीएम खोरीमहुआ – 9905625819

एसडीएम बगोदर – 9523042771

डीएसपी वन – 9431386930

डीएसपी टू – 8292804643

डीएसपी साइबर – 9431427365

एसडीपीओ गिरिडीह – 9006301796

एसडीपीओ खोरीमहुआ – 8210183844

एसडीपीओ डुमरी – 7004422343

एसडीपीओ बगोदर-सरिया – 9599692304I

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel