[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :प्रतिमा विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

Giridih News :प्रतिमा विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

0
Giridih News :प्रतिमा विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पुलिस मित्रों की भी तैनाती की गई थी.

पुलिस-प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त थी व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी. वरीय पुलिस अधिकारी स्वयं विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाये हुए थे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपिट में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी, जवान एवं पुलिस मित्र तैनात दिखे. उनकी सक्रियता के कारण विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका. शहरी क्षेत्र में निकलने वाले सभी विसर्जन जुलूसों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रही.

एसपी करते रहे मॉनिटरिंग

डीएसपी नीरज कुमार सिंह एवं नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह स्वयं सड़कों पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आये. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया. पूरे जिले की विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा की जा रही थी. वे लगातार वरीय अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel