[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :होली को ले पुलिस अलर्ट मोड में, निकला फ्लैग मार्च

Giridih News :होली को ले पुलिस अलर्ट मोड में, निकला फ्लैग मार्च

0
Giridih News :होली को ले पुलिस अलर्ट मोड में, निकला फ्लैग मार्च

स दौरान डीसी ने नागरिकों में सुरक्षा के प्रति भरोसा जगाते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों से सख्ती से निपटा जायेगा.

अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था. बड़ा चौक से शुरू फ्लैग मार्च मुस्लिम बाजार होते हुए मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह, अलकापुरी, मोहनपुर, बोड़ो होते हुए पचंबा पहुंचा. इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सशक्त मौजूदगी देखने को मिली. एसपी ने कहा कि शांति भंग करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.होली का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तथा सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इस दौरान सोमवार को नया पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. मॉक ड्रिल के जरिये होली के दौरान संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया. इस मॉक ड्रिल में एसपी डॉ बिमल कुमार स्वयं मौजूद थे. उनके साथ एएसपी सुरजीत कुमार, साइबर डीएसपी आबिद खान, सिटी डीएसपी नीरज कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस के जवान और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे.

एहतियात की कार्रवाइयों का अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान उपद्रव, पथराव, आगजनी, झगड़े एवं अफवाह की स्थिति में पुलिस द्वारा की जानेवाली कार्रवाई का अभ्यास कराया गया. भीड़ को नियंत्रित करने, दंगारोधी उपकरणों का प्रयोग, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और विधि-व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया को क्रमवार तरीके से प्रदर्शित किया गया. एसपी ने बताया कि होली के दौरान जिले में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर संवेदनशील इलाके पर विशेष नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से पहले ही उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. एसपी ने आम लोगों से भी आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने, विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

इनकी थी उपस्थिति

फ्लैग मार्च के दौरान साथ में एएसपी सुरजीत कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते, साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और सशस्त्र बल शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel