[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह GIridih News :आरोपितों की गिरफ्तारी को ले सड़क पर उतरे लोग

GIridih News :आरोपितों की गिरफ्तारी को ले सड़क पर उतरे लोग

0
GIridih News :आरोपितों की गिरफ्तारी को ले सड़क पर उतरे लोग

इससे नाराज मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया. जाम के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. मंत्री के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. बता दें कि गुरुवार देर रात हुट्टी बाजार के दास मोहल्ला में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. अजय कुमार दास अपने भाइयों और साथियों के साथ डीजे बंद कराने के लिए वहां गया था. इसी दौरान मोहल्ले के ही रवि रोनित दास, रोहित दास, रोबिन दास व अन्य से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि रवि, रोहित, रोबिन समेत अन्य लोगों ने अजय और उसके साथियों ने चाकू और उस्तरा से हमला कर दिया. इसमें अजय के साथ-साथ राजेश दास, प्रद्युमन और प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गये थे. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया था.

मृतक के भाई के बायन पर छह पर हत्या का मामला दर्ज

भाई प्रद्युमन दास के फर्दबयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है. प्रदुमन ने बताया कि शुक्रवार की रात हुट्टी बाजार के रविदास मोहल्ला स्थित दुर्गा मंडप के समीप होली को लेकर डीजे पर गाना बजाया जा रहा था. देर रात होने के कारण उनके भाई अजय वहां गये और डीजे बंद करने के लिए कहा. इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों के साथ कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसी दौरान रवि दास, रोहित दास, रोबिन दास, रोनी दास, राहुल दास और राजन दास भुजाली और चाकू लेकर वहां पहुंचे और अजय पर हमला कर दिया. वह अपने चचेरे भाई राजेश दास और भतीजा प्रेम दास के साथ बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उन पर भी हमला कर दिया. हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज किया गया. पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

एसपी के निर्देश पर एसआइटी गठित

घटना की गंभीरता और इलाके में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं. एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है. टीम लगातार विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. एसआइटी में सिटी डीएसपी के अलावा नगर, मुफ्ससिल व पचंबा थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, श्याम किशोर महतो व राजीव कुमार, नगर थाना के एसआई राणा जंग बहादुर व संजय नायक, एसआई विक्रम कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना के एसआई प्रिनन तथा तकनीकी शाखा के आरक्षी जोधन महतो और शशिभूषण प्रसाद शामिल हैं.

दो नामजद समेत तीन हिरासत में

नगर थाना पुलिस घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. टीम ने देर रात दो नामजद समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस ने नामजद आरोपित राहुल दास और राजेश दास को उनके घर से ही हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य युवक कृष्णा दास को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कृष्णा को पुलिस ने छोड़ दिया है. सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू इन्हीं लोगों में से किसी एक ने उपलब्ध कराया था. इधर, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री, घायलों से की मुलाकात

इधर, जाम समाप्त करवाने के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया. कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं. वहीं, मंत्री ने होली के दिन गद्दी मुहल्ला में पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज को भी गंभीरता से लिया. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी और दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel