एक तरफ हो रही थी जनसुनवाई, दूसरी तरफ कट रहा था एनआर
प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जहां एक ओर पंचायतवार योजनाओं की फाइल खोल कर चर्चा की जा रही थी वहीं दूसरी ओर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में लगे आर्थिक दंड का एनआर कट रहा था. सूत्रों की मानें तो पूर्व में लगे आर्थिक दंड की राशि जमा नहीं करने वाले मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में कार्रवाई से बचने के लिये आर्थिक दंड की राशि जमा कर एनआर कटवा रहे थे.आज भी होगी जनसुनवाई – बीपीओ
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सोमवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में सभी पंचायतों की जनसुनवाई नहीं हो पायी. इसे लेकर मंगलवार को भी प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
