[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार,दूसरा फरार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार,दूसरा फरार

0
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार,दूसरा फरार

सरिया. सरिया पुलिस ने चोरी की एक बाइक से साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है. जबकि, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय प्रसाद राम ने बताया कि उन्हें चोरी की बाइक के संबंध में सूचना मिली थी. उनके निर्देश पर सरिया थाना के सअनि वंदे उरांव सशस्त्र बल के साथ शनिवार की रात लगभग 1.30 बजे छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के पेठियाटांड में घनश्याम मंडल की बाउंड्री से चोरी की हीरो कंपनी का ग्लैमर बाइक को जब्त करने में टीम सफल रही. घटना में संलिप्त आरोपी बड़की सरिया निवासी अजय कुमार पिता जागेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेजा गया. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में सरिया थाना में कांड संख्या 102/24 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

घर के सामने से बाइक चोरी :

बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मोतीलेदा पंचायत के बरमसिया गांव निवासी अनिल कुमार की स्पलेंडर बाइक संख्या जेएच 11 जी 7788 रविवार की दोपहर उसके घर के सामने से चोरी हो गयी. खोजबीन के बाद बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने बेंगाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी है. भुक्तभोगी अनिल के अनुसार उसने अपनी बाइक घर के सामने लगाकर घर में सो रहा थे. शाम में बाहर निकला तो बाइक गायब मिली. आसपास के ग्रामीणों से बाइक के संबंध में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला. घर के बगल जंगल में भी बाइक की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel