[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridh News : निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को ले प्रेक्षकों ने की कार्यों की समीक्षा

Giridh News : निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को ले प्रेक्षकों ने की कार्यों की समीक्षा

0
Giridh News : निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को ले प्रेक्षकों ने की कार्यों की समीक्षा

विधानसभा चुनाव. समाहरणालय में सामान्य, पुलिस व व्यय प्रेक्षक ने की सभी कोषांग अधिकारियों को दिये कई निर्देश

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में सामान्य वी षणमुगम, पुलिस बासव राज तेलीव व्यय प्रेक्षकों ने सभी कोषांगों की समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी डॉ विमल कुमार उपस्थित थे. श्री लकड़ा ने सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक को पीपीटी के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांग द्वारा की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने सभी विधानसभावार बारी-बारी से समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. इस दौरान सभी कोषांग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही.

मतदाता मार्गदर्शिका जल्द करें वितरित

बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य के लिए उपलब्ध इवीएम व वीवीपैट की संख्या, सी-विजिल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एफएसटी, वीएसटी व वीवीटी की संख्या की जानकारी प्राप्त की गयी. इससे संबंधित कई निर्देश दिये गये. इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या तथा जेंडर रेशियो की जानकारी प्राप्त की. साथ ही वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप और मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. इस दौरान सभी संबंधित को निर्देशित किया गया कि अपने बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी से अवगत कराएं. इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो, ताकि मतदाताओं व मतदान कर्मियों को कठिनाई न हो. इस दौरान मतदान के दिन व्हीलचेयर की उपलब्धता, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी, वाहन कोषांग के तहत वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता, सामग्री व आइटी कोषांग द्वारा की गयी तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

फेक व पेड न्यूज पर रखें नजर

प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सोशल मीडिया में फेक न्यूज व पेड न्यूज का सतत अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें. एमसीएमसी कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त किया तथा व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी को निर्देश किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तरह के व्यय पर नजर रखें. विधानसभा चुनाव के अंतर्गत सभी क्रिटिकल बूथों, क्लस्टर, पोलिंग स्टेशन आदि का भ्रमण कर वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां सारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही वहां शौचालय, पेयजल की उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग आदि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों को कम्युनिकेशन बेहतर रखने की बात कही. कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड में रखने पर जोर दिया. कहा कि चुनाव में मशीनरी का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है, इसलिए सभी मशीनरी को सुव्यवस्थित रखेंगे तथा उसके लिए एक अलग से टीम गठित कर उसके कार्य को दुरुस्त करेंगें. आइटी सेल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी. स्वीप कोषांग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि जिन क्षेत्रों में पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ है, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि मतदाताओं को जागरूक करते हुए चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायी जा सके. बैठक में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सभी वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, सभी कोषांग समेत निर्वाचन के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel