ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के नेता सड़क पर उतरे. यूनियन के नेताओं सहित लोकल सेल मजदूरों ने कबरीबाद में कुछ देर के लिए कोयला डिस्पैच को रोका. बाद में ट्रेड यूनियन के नेता जीएम ऑफिस पहुंचकर कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की. मौके पर झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल मंडल, यूनियन नेता हरगौरी साहू छक्कू, शिवाजी सिंह, अमित यादव, अशोक दास, कैला गोप, लाला गोप, विजय गोप, ज्ञानी दास, नारायण दास, जगत पासवान आदि मौजूद थे. इधर, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि हड़ताल के समर्थकों ने एक घंटे तक कोयला डिस्पैच को प्रभावित किया. बाद में उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि कुछेक श्रमिकों को छोड़ सभी ने हाजिरी बनायी है.