बताया जाता है कि राणाडीह के सुधीर रविदास का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम रविदास घरवालों के मना करने के बावजूद चार दिन पहले ही काम करने के लिए लद्दाख चला गया था. रविवार की सुबह लद्दाख के एक होटल में काम करने के दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार विक्रम ने खुद ही लद्दाख जाने का निर्णय लिया था. उसके दादा कैलाश रविदास ने बताया कि घरवालों ने उसे वहां जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और चार दिन पहले ही गांव से चला गया.