[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

0
तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

पड़रिया पंचायत के बृंदा गांव की घटना, गांव में पसरा मातम

बिरनी.

बिरनी प्रखंड की पड़रिया पंचायत के बृंदा में तालाब में डूबने से एक अधेड़ बहादुर सिंह (50) की मौत शनिवार सुबह लगभग नौ बजे को हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी. सूचना पर थाना प्रभारी मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. घटना के संबंध में ग्रामीण एतवारी साव ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे बहादुर अपने एक भतीजा टिंकू सिंह (8 वर्ष) को साथ मे लेकर बृंदा के कालीदह तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था. नहाने के दौरान पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया. साथ में गया भतीजा हो हल्ला कर ग्रामीणों को जानकारी दी. ग्रामीण दौड़कर तालाब पर पहुंचे और लगभग आधा घंटा बाद उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया कि मृतक की दो पुत्री है. दोनों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel