[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :एसयूवी की ठोकर से घर के पास बाइक सवार अधेड़ की मौत

Giridih News :एसयूवी की ठोकर से घर के पास बाइक सवार अधेड़ की मौत

0
Giridih News :एसयूवी की ठोकर से घर के पास बाइक सवार अधेड़ की मौत

एसयूवी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन लेकर भागने में सफल रहा. इस दौरान एसयूवी के अगले भाग का हिस्सा व वाहन नंबर प्लेट टूटकर गिर गया. इससे वाहन की पहचान हो सकी. घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस पहुंची और को ही शव को जब्त कर पुलिस थाना ले आयी. शनिवार को प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया.

दुकान बंद कर लौट रहे थे बासुदेव

मृतक के पुत्र दिनेश कुमार साव ने बताया कि उसके पिता प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक संख्या जेएच 02 एके 7865 से घर जीतकुंडी आ रहे थे. जैसे ही उसके पिता अपने घर के सामने आये उसी समय विपरीत दिशा से काफी तेजी से आ रही सफेद रंग की एसयूवी संख्या जेएच 10 बीआर 9267 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. घटना के बाद एसयूवी चालक मौके का फायदा उठाकर अपने वाहन को लेकर भाग गया. पिता की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. हो हल्ला होने पर अगल- बगल के ग्रामीण भी पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से अपने पिता को बिरनी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शनिवार को काफी संख्या में जीतकुंडी के ग्रामीण बिरनी थाना पहुंचकर मुआवजे की मांग के लिए जिले में रिपोर्ट भेजने की मांग थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज से की. थाना प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसकी जांच की जा रही है. इस मौके पर युवा नेता अजय कुमार रंजन, अर्जुन साव, पप्पू साव, राजू साव, भरत साव, भीम साव, बबून साव, इंद्रदेव साव, राजकुमार साव, अजय साव, सीताराम साव समेत कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel