[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :आंधी-पानी से झड़ रहीं आम की फलियां, किसान परेशान

Giridih News :आंधी-पानी से झड़ रहीं आम की फलियां, किसान परेशान

0
Giridih News :आंधी-पानी से झड़ रहीं आम की फलियां, किसान परेशान

इस वर्ष आम के मंजर को देख किसानों में बेहतर फसल की उम्मीद थी. लेकिन, पिछले दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. पहले तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से अधिकांश पेड़ों के मंजर झड़ गये. इधर, आम की फलियां लगीं, तो गिर आंधी-पानी शुरू हो गया. इससे आम की फलियां गिरने लगी. आम बागवानी के लाभुक अनवर अंसारी, दिनेश राय, हलीम सरदार, राजेश राय समेत अन्य ने बताया कि इस वर्ष आम में काफी मंजर आया था, लेकिन आंधी-पानी से पहले मंजर झड़ा और अब आम की फलियां भी गिरने लगी हैं. इससे आम की फसल को आशंका बढ़ गयी है.

महुआ व जेठुआ फसल भी हो रही बर्बाद

पिछले कुछ दिनों से शाम व रात को तेज हवा व बारिश हो रही है. तेज हवा व बारिश से मौसमी फसल महुआ के खोंच भी टूटकर गिरने लगे हैं. वहीं, जेठुआ की फसल को भी आंशिक क्षति हो रही है. कृषकों की मानें तो तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि से झींगा, करेला, कद्दू, कोहड़ा, खीरा आदि की लत को नुकसान हो रहा है.

फसलों के बचाव के लिए छिड़काव जरूरी : बीएओ

गांडेय के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी करमन चौधरी ने कहा कि तेज हवा व बारिश से फूल व फल को नुकसान हो रहा है. फूल व फलियां को झड़ने से रोकने के लिए इमिका क्लोप्रिड व प्लेनोफिक्स का छिड़काव जरूरी है. इससे डंठल मजबूत होते हैं और फूल-फलियों को कम नुकसान होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel