[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :किशोरी को घर से उठा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Giridih News :किशोरी को घर से उठा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

0
Giridih News :किशोरी को घर से उठा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी भी उसके साथ थी. पीड़िता के पिता आवेदन देते ही बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम व अन्य पुलिस अधिकारी मंगलवार की शाम को गांव पहुंचे और पूरी जानकारी ली. पीड़ित के पिता के अनुसार घटना मंगलवार शाम छह बजे की है. इस मामले को एसडीपीओ के ने गंभीरता से लिया और बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज व भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की. घटना के 40 घंटे के अंदर ही नाबालिग व आरोपित भरकट्टा वेदापहरी निवासी दीपक दास को बरामद कर लिया. दोनों के मिलने पुलिस के साथ-साथ नाबालिग किशोरी के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.

भागने के दौरान तोपचांची से किशोरी व आरोपित बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना व टेक्नीकल सेल के माध्यम से पता चला की आरोपित दीपक दास व किशोरी के साथ तोपचांची में हैं. सूचना पर टीम तोपचांची पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया. दोनों को भरकट्टा ओपी लाया गया है. युवक से पूछताछ की जा रही है. विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जायेगा. वहीं, नाबालिग किशोरी का बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल जांच करायी जायेगी.

25 जनवरी को पिता ने दर्ज करायी थी दुष्कर्म की प्राथमिकी

बता दें कि नाबालिग के पिता ने 25 जनवरी को भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, उसके आवेदन पर भरकट्टा ओपी प्रभारी ने कोई कार्यवाई नहीं की. इसके बाद नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि दीपक अपने तीन सहयोगियों के साथ मंगलवार की शाम छह बजे उ,के घर आया और समझौता करने का दबाव बनाने लगा. समझौते से इंकार करने पर घर से पुत्री को जबरन उठाकर ले गया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने भरकट्टा ओपी में आकर हंगामा करते हुए पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी. एसडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel