गिरिडीह. लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के सफल संचालन को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मीडिया, स्वीप, सोशल मीडिया, लॉजिस्टिक, पीडब्ल्यूडी कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आमजनों तक पहुंचने का एक प्रभावशाली माध्यम है. ऐसे में जिला के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की भूमिका अहम हो गयी है. इसलिए उन्होंने सभी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल कर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित करने की अपील की.