[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :बस स्टैंड में साफ-सफाई का अभाव, यात्रियों को परेशानी

Giridih News :बस स्टैंड में साफ-सफाई का अभाव, यात्रियों को परेशानी

0
Giridih News :बस स्टैंड में साफ-सफाई का अभाव, यात्रियों को परेशानी

अहम बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण रात में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है, इससे अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है. गिरिडीह बस स्टैंड का निर्माण एकीकृत बिहार में तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने किया था. उस वक्त सीमित जिलों के लिए ही बसों का परिचालन होता था. लेकिन, समय के साथ-साथ यात्रियों की संख्या बढ़ती गयी. इसके कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी. वर्तमान में गिरिडीह बस स्टैंड से लगभग ढ़ाई सौ छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन होता है. ऐसे में इस बस स्टैंड को व्यवस्थित करने एवं सुविधाओं से लैस करने को लेकर भी मांग उठते रहती है. इस स्टैंड से सुबह चार बजे से बसों का परिचालन शुरू हो जाता है जो कि रात नौ बजे तक जारी रहता है.

गंदगी से बजबजा रही हैं नालियां, कई जगहों पर टूटा है स्लैब

गिरिडीह बस स्टैंड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. यहां पर गंदगी, सप्लाई पानी, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, शौचालय के अगल-बगल सफाई व्यवस्था की कमी समेत अन्य समस्याएं हैं. जानकारी के मुताबिक यात्री शेड तो है, लेकिन बैठने वाले स्थल में धूल जमा हुआ रहता है. आसपास गंदगी पसरी रहती है. बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है. कई नालियां गंदगी के कारण जाम है. सप्लाई पानी व्यवस्थित नहीं रहने के कारण अधिकांश यात्रियों को खरीदकर पानी पीना पड़ता है. बिजली गुल होने के बाद परिसर में अंधेरा पसर जाता है. ऐसे में यात्रियों को कठिनाई होती है. यहां के दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कई कार्य करने की जरूरत है.

कई जिलों के लिए चलती हैं बसें

गिरिडीह बस स्टैंड से रांची, कोलकाता, आसनसोल, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, दुमका, नवादा, जमुई, कोडरमा, रामगढ़ समेत अन्य क्षेत्र के लिए बस सेवा है. इसके अलावे कई छोटी गाड़ियां जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए खुलती हैं. हालांकि, यात्रियों ने बस सेवा के विस्तार की मांग की है. पटना के लिए भी बस सेवा शुरू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

यात्रियों की सुविधाओं को किया जायेगा दुरुस्त : डिप्टी मेयर

नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि गिरिडीह बस स्टैंड में यात्रियों व आम नागरिकों के लिए सुविधाओं को दुरुस्त किया जायेगा. साफ-सफाई समेत आवश्यक सुविधा बहाल करने के लिए कदम उठाये जायेंगे. किसी को भी कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जायेगा. कहा कि पर्व-त्योहारों के बाद मेयर के साथ वह नगर निगम की टीम को लेकर बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे. जरूरत के मुताबिक व्यवस्था को बेहतर की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel