गिरिडीह/बेंगाबाद. गिरिडीह-मधुपुर रेल लाइन पर महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप भंडारीडीह के पोल सं 12 के समीप सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान गांडेय थानांतर्गत उदयपुर निवासी बुधन हांसदा (42) के रूप में की गयी. घटना के बाद गिरिडीह से जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.