[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Jharkhand News: औरंगाबाद से देवघर जा रही कार गिरिडीह में रेलिंग से टकराई, कार के परखच्चे उड़े

Jharkhand News: औरंगाबाद से देवघर जा रही कार गिरिडीह में रेलिंग से टकराई, कार के परखच्चे उड़े

0
Jharkhand News: औरंगाबाद से देवघर जा रही कार गिरिडीह में रेलिंग से टकराई, कार के परखच्चे उड़े
गिरिडीह के बेंगाबाद में रेलिंग से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News|बेंगाबाद (गिरिडीह), अशोक शर्मा : बिहार के औरंगाबाद से झारखंड के देवघर जा रही एक कार सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई. इसमें कार के परखच्चे उड़ गए. कार में दो लोग सवार थे. एक पुरुष और एक महिला.

Jharkhand News: गिरिडीह के बेंगाबाद में देर रात हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि दुर्घटना शनिवार (25 मई) को देर रात हुई. गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में हुई इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत यह रही कि कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए.

नशे में धुत था कार का चालक, साथ में थी एक महिला

जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और कार से दोनों को बाहर निकाला गया. चालक नशे में धुत था. वह चलने तक की स्थिति में नहीं था. महिला की भी स्थिति ठीक नहीं थी. लेकिन, वह कार चला रहे व्यक्ति की मदद करने की कोशिश कर रही थी.

औरंगाबाद में बड़े पद पर कार्यरत है कार चलाने वाला शख्स

कार चला रहे व्यक्ति को महिला सर कहकर संबोधित कर रही थी. दोनों को कार से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि कार चालक बिहार के औरंगाबाद जिले में किसी बड़े पद पर कार्यरत है. महिला उसकी सहकर्मी है.

देवघर में काम करते हैं कार में सवार महिला के पति

कार में सवार महिला के पति देवघर में काम करते हैं. दोनों कार (बीआर 01सीयू 4702) से औरंगाबाद से देवघर जा रहे थे. इस दौरान बेंगाबाद चौक के पास दुर्घटना हो गई. कार में भारत सरकार, डीआईओ, औरंगाबाद का बोर्ड लगा है.

क्षतिग्रस्त कार में पुलिस को मिले कई आपत्तिजनक सामान

क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली गई, तो उसमें कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब की खुली बोतलें मिलीं हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी के कारण झारखंड सीमा में आने के बाद शराब की पार्टी की गई. रात में ही पुलिस की मदद से दोनों को देवघर भेज दिया गया. क्षतिग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है.

कार में लगी एयर बैलून की वजह से बच गई दोनों की जान

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकले. लोगों ने देखा कि एक कार एनएच की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है. कार में दो लोग सवार हैं. कार में लगी एयर बैलून की वजह से दोनों बाल-बाल बच गए.

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में सड़क हादसा, युवती की मौत, एक की हालत गंभीर

गिरिडीह में आईआरबी जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 10 घायल, हेलीकॉप्टर से दो जवान लाए गए रांची

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

Previous article CHSE Odisha 12th Result 2024 आज होगी अनाउंस, ऐसे कर सकेंगे चेक
Next article Weather Forecast : चक्रवाती तूफान की वजह से यहां होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel