[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को तोड़ने का मिला निर्देश

Giridih News :सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को तोड़ने का मिला निर्देश

0
Giridih News :सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को तोड़ने का मिला निर्देश

बेंगाबाद के सभी सरकारी विद्यालयों में वर्षों से पड़े जर्जर भवन को तोड़ने का निर्देश जारी किया गया है. डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर इसे तोड़ने व इसकी रिपोर्ट देने की बात कही है. जानकारी देते हुए बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में जर्जर और अनुपयोगी भवन और शौचालय हैं. जर्जर भवनों से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है. मामला डीसी के पास जाने के बाद सभी जर्जर भवनों को तोड़ने का निर्देश मिला है. कहा बीइइओ को इसकी जानकारी देकर जर्जर भवन की रिपोर्ट मांगी गयी थी. प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर वैसे सभी विद्यालयों से जर्जर भवन व शौचालय भवन को तोड़ने का निर्देश दिया गया है. बताया कि इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से बचा जा सकता है. इधर, बीडीओ के निर्देश मिलने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापक और एसएमसी हरकत में आ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel