[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih news :हर वर्ग विकास कर रही है हेमंत सरकार : कल्पना

Giridih news :हर वर्ग विकास कर रही है हेमंत सरकार : कल्पना

0
Giridih news :हर वर्ग विकास कर रही है हेमंत सरकार : कल्पना

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन का जनसंपर्क अभियान

गांडेय विधानसभा क्षेत्र की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने सोमवार को पालमो, बजटो व सिंदवरिया पंचायत के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर झामुमो के पक्ष में वोट देने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी की. अपने संबोधन में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर वर्ग व समाज का विकास कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित विकास की कई अन्य योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहती है. इसलिए विकास की योजनाएं सभी को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में कड़वाहट पैदा करने की कोशिश में हैं. भाजपा लोगों को बांट रही है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. श्रीमती सोरेन ने कहा कि उन्होंने पांच माह के कार्यकाल में गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिला तो आने वाले दिनों में विकास की कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. कहा कि स्वास्थ्य की सुविधा सभी मोहल्ले में उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel