[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Giridih News :तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

0
Giridih News :तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

पिछले कई दिनों से पड़ रही तपती गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. हालांकि, बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचायी.वज्रपात से तिसरी, बेंगाबाद व बगोदर में 18 पशुओं की मौत हो गयी. वहीं, डुमरी में एक युवक व बेंगाबाद में एक बच्ची झुलस गये.

जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खुली

बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. बारिश से शहर के कुछ इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. शहर में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जलनिकासी व्यवस्था कमजोर रहने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही पानी सड़कों पर बहने लगता है. कई नालियां कचरा से जाम है, जिससे बारिश का पानी नहीं बह पाता है . शहरवासियों ने कहा कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करना जरूरी है. नगर निगम हर वर्ष मानसून से पहले तैयारी के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन पहली बारिश में ही हकीकत सामने आ जाती है. फिलहाल बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

मॉनसून को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारी

मॉनसून को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए साफ-सफाई व नालियों पानी की निकासी पर फोकस किया जा रहा है. उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने मॉनसून को देखते हुए नालों व नालियों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है. ताकि कहीं पर भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो. इसको लेकर स्वच्छता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. इस संबंध में अर्बन प्लानर मंजूर आलम ने बताया कि उप नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी नालों-नालियों की साफ-सफाई जोरों पर है. उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त मजदूर रखा जायेगा. बता दें कि बारिश में गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वहीं, नालियों का कचरा सड़क पर बहने लगता है. इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले साल चैताडीह के आसपास के इलाकों में कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया था. हालांकि, नगर निगम नाला की सफाई करवा लोगों की समस्याओं का समाधान किया था. लेकिन, इस बार पहले से ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर बल दिया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel