[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :राकोमसं व सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता

Giridih News :राकोमसं व सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता

0
Giridih News :राकोमसं व सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता

इसमें संघ के साथ नियमित एजेंडा बैठक आयोजित करने तथा बैठक में जीएम की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. जीएम के बाहर रहने के कारण उनके प्रभार में कार्यरत पीओ जीएस मीणा ने बैठक में भाग लिया.

समन्वय बैठक आयोजित करने पर बल

यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने बताया कि कोयला चोरी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सुरक्षा कर्मियों के नियमित स्थानांतरण की बात कही गयी. इसके लिए प्रत्येक माह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने की बात हुई. श्री मिश्रा ने कहा कि गिरिडीह ओसीपी में आउटसोर्सिंग द्वारा शीघ्र उत्पादन प्रारंभ नहीं करने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गयी. स्थानीय आइटीआइ एवं डिप्लोमा धारकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी माग की गयी.

पानी-बिजली-स्वास्थ्य संबंधी सुविधा की मांग

सीसीएल कॉलोनियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीसीएल कर्मियों, उनके परिजनों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु स्थानीय अस्पतालों को सीसीएल से इंपैनलमेंट, सीसीएल संचालित लंकास्टर अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ, महिला चिकित्सक तथा आवश्यक जांच सुविधाओं (एक्स-रे एवं पैथोलॉजी जांच) की व्यवस्था करने के साथ-साथ ओपनकास्ट के पानी का ट्रीटमेंट कर करहरबारी एवं महेशलुंडी पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गयी.

इनकी थी सहभागिता

बैठक में पीओ के अलावे सीसीएल अधिकारी ऋषिकेश महापात्र, अनिल कुमार पासवान, सुप्रिया भारती, सुनील कुमार, खान प्रबंधक आरपी यादव, गिरिडीह ओसीपी के खान प्रबंधक प्रदीप कुमार वर्मा, यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा, मिथिलेश कुमार यादव, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार विश्वकर्मा, सितंबर मंडल, मो इकबाल अंसारी, असंगठित इंटक के अध्यक्ष मनोज कुमार दास उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel