[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह एक माह में गायब पांच युवतियां बरामद

एक माह में गायब पांच युवतियां बरामद

0
एक माह में गायब पांच युवतियां बरामद

गांडेय.

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से एक महीने के अंदर गायब हुई पांच युवतियों को बरामद करने में गांडेय पुलिस को सफलता मिली है. गायब युवतियों के परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद गांडेय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सकुशल बरामद कर लिया है. गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो गांव से बीते रविवार को दो लड़की गायब हो गयी थी. दोनों गांडेय से पैसा निकालने की बात कह निकली थी. उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रविवार की रात गांडेय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को 24 घंटे के अंदर बोकारो से बरामद कर लिया. बोकारो स्टेशन में भटकते देख बोकारो जीआरपी ने दोनों बच्चियों से पूछताछ की और गांडेय थाना को सूचना देते हुए उन्हें चाइल्ड वेलफेयर को सौंप दिया. गांडेय पुलिस चाइल्ड वेलफेयर से दोनों बच्चियों को लेकर गांडेय थाना पहुंची. इधर, इसी गांव से बीते 18 जून को स्कूल जाने की बात कह निकली दो किशोरी गायब हुई थी, जिसे पुलिस ने भागलपुर से बरामद किया था. वहीं अपने मामा घर रह रही देवघर की एक युवती भी बीते दिनों गांडेय से गायब हुई थी. मामले को ले गायब युवती के पिता ने बीते आठ जून को गांडेय थाना में आवेदन देकर एक युवक पर बेटी का अपहरण का आरोप लगाया था. इस मामले में भी गांडेय पुलिस ने युवती को आरोपी युवक के साथ केरल से बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मिथिलेश तुरी को गिरिडीह जेल भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel