[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :कोयला चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Giridih News :कोयला चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
Giridih News :कोयला चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

सीसीएल के सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.10 नामजद अभियुक्तों सहित 25-30 अज्ञात कोयला चोरों आरोपित किया गया है.

30-40 कोयला चोरों ने बोला

धावा

प्राथमिकी के अनुसार नौ मार्च की शाम करीब आठ बजे सीपी साइडिंग में द्वितीय पाली के दौरान 30-40 की संख्या में कोयला चोरों ने अचानक धावा बोल दिया. उस समय साइडिंग में वजन किया हुआ कोयला रखा गया था. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और गश्ती दल ने कोयला बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने बलपूर्वक लगभग तीन क्विंटल कच्चा कोयला बाहर फेंक दिया और फरार हो गये. घटना के दौरान कुछ कोयला चोरों की पहचान सुरक्षा कर्मियों ने की है. आवेदन में पहाड़ीडीह, परातडीह, अंबाटांड, खंडीहा के रहने वाले कुल 10 लोगों को नामजद किया गया.

पूर्व में भी कोयला चोरी में शामिल रहने का आरोप

बताया गया है कि ये लोग पूर्व में भी साइडिंग से कोयला चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. सीसीएल सुरक्षा विभाग ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel