Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. गिरिडीह कॉलेज के तत्वावधान में मंगलवार को ‘समता-केंद्रित उच्च शिक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण’ विषय पर आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आगाज हुआ. कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज सहित आदर्श कॉलेज, एलबी कॉलेज, स्कॉलर बीएड कॉलेज और पारसनाथ कॉलेज के करीब 30 प्राध्यापकों ने सहभागिता की.