[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :सरिया रोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, जाम से परेशानी

Giridih News :सरिया रोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, जाम से परेशानी

0
Giridih News :सरिया रोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, जाम से परेशानी

बगोदर- सरिया रोड के चौड़ा नहीं होने से वाहन चालकों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहते हैं. बता दें कि बगोदर-सरिया रोड के दाहिने हिस्से में ब्लॉक मोड़ तक अतिक्रमणकारियों ने बांस-बल्ली के सहारे अपनी दुकानें खड़ी कर ली हैं.

जिला परिषद ने दुकान किया है आवंटित

बगोदर-सरिया रोड में एक दशक पूर्व सभी दुकानों को हटाने के एवज में एनएचएआई और जिला परिषद ने दुकान बनाकर आवांटित कराया था. इन दुकानों को के बाद भी दुकानदारों ने सरिया रोड की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाहरी लोगों को दे दिया है. सड़क किनारे की खाली पड़ी जमीन का उपयोग नहीं होते देख अतिक्रमण कर लिया गया.

बगोदर चौराहा पूरी तरह घिर गया है

सरिया रोड की कपड़े, मांस-मुर्गा व अन्य दुकान बाहरी लोगों के हैं. इनसे स्थानीय लोग किराया वसूलते हैं. बगोदर चौराहा के आसपास सड़क को पूरी तरह से घेर दिया गया है. इससे चौराहे पर एक-दूसरी सड़क नहीं दिखती है. इससे जीटी रोड से सरिया आने-जाने वाले वाहन चालक दूसरी ओर की सड़क नहीं दिखती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. दिन में प्राय: बगोदर- हजारीबाग और देवघर रूट में सरिया रोड में जाम की स्थिति बन जाती है. बस पड़ाव की भी यही स्थिति है. भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने कहा कि सरिया रोड के चौड़ीकरण की स्वीकृति भी हुई है, लेकिन अभी तक काम शुरू होने की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है. इसका नतीजा यह है कि सुबह-शाम रोड जाम होता है.

सीओ ने कहा

बगोदर के सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सरिया रोड समेत सभी जगहों की मापी की जायेगी. अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार-प्रसार कर भी किया जायेगा.संवाददाता-कुमार गौरव.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel