[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :मौसम की मार सब्जियों के दामों में उछाल

Giridih News :मौसम की मार सब्जियों के दामों में उछाल

0
Giridih News :मौसम की मार सब्जियों के दामों में उछाल

सेंचुरी पर पहुंची ओल की कीमत, गरीबों की थाली से गायब होने लगे व्यंजन

लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में लगे सब्जियों के पौधे नष्ट हो रहे हैं. वहीं, कुछ किसान खरीफ फसल लगाने के लिए सब्जी की फसल हटाकर खेतों की जुताई में लगे हैं. इसके कारण सरिया बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से हरी सब्जियों का आना कम हो गया. स्थानीय सब्जी विक्रेता कि मानें तो उन्हें झारखंड के विभिन्न जिलों सहित दूसरे प्रदेशों से सब्जी मंगानी पड़ रही है. इसलिए सब्जियों की कीमत में उछाल आयी है. सब्जियों की ऊंची कीमत होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी है. स्थानीय लोगों की माने तो आलू और प्याज ही लोगों के थालियों की शोभा बढ़ा रहे हैं. लोगों को किलो के जगह पाव भर सब्जी खरीद कर आना पड़ता है. सब्जी विक्रेता मुकेश मंडल ने कहा कि रोज-रोज सब्जियों के बढ़ती कीमत से बिक्री कम हो रही है. सब्जियों के सड़ने से विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

सरिया बाजार में सब्जियों का दर

सरिया बाजार में इन दिनों ओल 100 रुपये प्रति किलो, कद्दू 40, बोदी 80, करैला 80, प्याज 25, आलू 20 प्रति किग्रा, झींगा 100, फूलगोभी 100, बंधा गोभी 60, टमाटर 60, नेनुआ 60, भिंडी 40, कच्चा केला 40, पटल 50, लहसुन 120, धनिया पत्ता 500, मूली 60 व बैगन 60 रुये प्रति किलो बिक रहा है. हरी मिर्च का दर भी दोगुना हो गया है. किसानों ने बताया कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से हरी सब्जियां देर से बाजार आयेंगी. तब तक महंगाई की मार से वह परेशान रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel