[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Gridih News : शराब के नशे में कार सवार युवकों का तांडव

Gridih News : शराब के नशे में कार सवार युवकों का तांडव

0
Gridih News : शराब के नशे में कार सवार युवकों का तांडव

Gridih News : गिरिडीह. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पीछा कर कार सवार दो युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये नरेश सिंह और नितेश सिंह ने बताया है कि वे बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज के रहने वाले हैं. दोनों शराब के नशे में धुत्त बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार चार युवक एक ब्लू रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार से पाल्मो की ओर से गिरिडीह की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के समीप उनकी कार की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये और कार सवारों को घेर लिया.

सूत्रों के मुताबिक जब स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरा तो कार सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. भीड़ बढ़ती देख कार सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा शुरू किया. पुलिस को देखकर कार सवार युवक तेज रफ्तार में भागने लगे. इस दौरान उन्होंने रास्ते में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी. काफी देर तक खदेड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी के पास पकड़ लिया. हालांकि, कार में सवार दो युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये. बताया जाता है कि हिरासत में लिया गया एक युवक पूरी तरह शराब के नशे में था और बोलने की स्थिति में नहीं था. पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, वहीं दूसरे युवक को हिरासत में लेकर पचंबा थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस को देखते ही कार सवार युवकों ने चलते वाहन से ही पिस्टल बाहर फेंक दी थी. इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर पिस्टल की तलाश शुरू की, लेकिन खबर लिखे जाने तक हथियार बरामद नहीं हो सका था.

तलाशी में हथियार नहीं मिला : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि संबंधित कार से पहले एक सड़क दुर्घटना हुई थी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों को घेर लिया था. ग्रामीणों के अनुसार कार में सवार युवकों ने पिस्टल दिखाकर वहां से फरार होने की कोशिश की. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया और पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी के समीप वाहन को पकड़ लिया गया. पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान कार या हिरासत में लिए गए युवकों के पास से कोई पिस्टल बरामद नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का कहना था कि कार सवारों ने पुलिस को देखकर चलते वाहन से पिस्टल फेंक दी थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन हथियार नहीं मिल सका. कहा किह दोबारा पूरे इलाके की जांच की जायेगी और जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel