[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह जलमीनार से पेयजलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

जलमीनार से पेयजलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

0
जलमीनार से पेयजलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

डुमरी. प्रखंड के नगरी पंचायत के बरनवाल टोला एवं हरिजन टोला में पिछले छह महीनों से 14वें वित्त से बनाया गया जलमीनार खराब है. स्थानीय ग्रामीणों वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. अब गर्मी में पानी की किल्लत से दोनों टोला के लोग परेशान हैं. जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के उदासीन रवैया को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को हिंद मजदूर किसान यूनियन के डुमरी अनुमंडल अध्यक्ष गंगाधर महतो के नेतृत्व में बीडीओ के नाम एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देने की बात कही है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त दोनों टोला में जलमीनार खराब होने से उन्हें और राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. जबकि, अभी गर्मी की शुरुआत है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पेयजल का एकमात्र साधन है. दोनों जलमीनार चौराहों पर हैं. इससे काफी लोगों को पेयजल में राहत मिलती थी.

दो सौ घरों में होती थी जलापूर्ति :

जलमीनार से लगभग 200 घरों में जलापूर्ति होती थी. ग्रामीणों ने बीडीओ से जल समस्या के निदान की दिशा में पहल करने की मांग की है. इस दौरान यूनियन के सचिव मदन मोहली, सह सचिव सुभाष पंडित, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, संगठन मंत्री घनश्याम सिंह, उमेश ठाकुर, नंद किशोर पंडित, ग्रामीण सत्येंद्र कुमार, विजय पांडेय, सोनू कुमार, निर्मल कांदू, अनिल ठाकुर, सुभाष पंडित, देवनारायण साव, विमलेश्वर प्रसाद, सुजल कुमार, घनश्याम सिंह, चेरकी देवी, गोपाल ठाकुर, कौशल पांडेय, महेंद्र प्रसाद, सुरभी कुमारी, अनु बरनवाल, अशोक पांडेय, सुनीता देवी, शुभम कुमार, सुरेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel