[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेमिका के चरित्र पर था संदेह, मार डाला, चश्मदीद महिला की भी कर दी हत्या

गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेमिका के चरित्र पर था संदेह, मार डाला, चश्मदीद महिला की भी कर दी हत्या

0
गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेमिका के चरित्र पर था संदेह, मार डाला, चश्मदीद महिला की भी कर दी हत्या
पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार.

Double Murder in Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है. प्रेमिका के चरित्र पर संदेह के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. हत्या की चश्मदीद को भी उसने मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शुक्रवार से दोनों महिलाएं लापता थीं. कथित तौर पर डबल मर्डर करने वाले युवक की उम्र 25 साल है.

सोमवार को गावां से श्रीकांत चौधरी को लिया गया हिरासत में

दो महिलाएं कई दिनों तक लापता रहीं, तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत की जांच करते हुए सोमवार को गावां थाना क्षेत्र के महातपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया.

देर रात चरखी नीमाडीह जंगल से बरामद किये गये शव

उन्होंने कहा, ‘पूछताछ के दौरान चौधरी ने दोनों महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल कर ली. इस शख्स ने पुलिस को वह जगह भी दिखायी, जहां शवों को छिपाकर रखा गया था.’ प्रसाद ने बताया कि शव देर रात चरखी नीमाडीह जंगल से बरामद किये गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Double Murder in Giridih: आरोपी ने जुर्म कुबूल किया

एसडीपीओ ने कहा, ‘आरोपी ने कुबूल किया कि उसका एक महिला से प्रेम संबंध था. उसे शक था कि उसका (महिला का) किसी अन्य युवक के साथ भी संबंध है. उसने (आरोपी ने) प्रमिका को जंगल में बुलाया, लेकिन वह अपने साथ अपनी सहेली को भी ले आयी.’

पहले प्रेमिका को मारा, फिर उसकी दोस्त को

एसडीपीओ ने कहा कि चौधरी ने पहले अपनी महिला मित्र की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर दूसरी महिला को धारदार हथियार से मार डाला. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें

Giridih News: दोस्ती के बहाने बुला कर प्रेम प्रसंग में किशोर की बेरहमी से हत्या

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी

गिरिडीह के युवक की आदित्यपुर में धारदार हथियार से हत्या, 3 बच्चों के साथ महिला फरार

Giridih News: गिरिडीह में सनकी पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Previous article बीएसपी के आकाश आनंद का भगवानपुर आगमन आज
Next article Celebrity Baby Girl Names: सेलिब्रिटी किड्स के नाम पर रखें अपनी नन्ही परी का नाम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel