[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह हत्या के आरोप में उप प्रमुख गिरफ्तार

हत्या के आरोप में उप प्रमुख गिरफ्तार

0
हत्या के आरोप में उप प्रमुख गिरफ्तार

खोरीमहुआ. धनवार प्रखंड के उप प्रमुख असगर अंसारी को हत्या के आरोप में कोडरमा पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार असगर अंसारी को कोडरमा जिला के नवलशाही थाना की पुलिस ने मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेला गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि उप प्रमुख बेला गांव में छिपे हुए हैं. बता दें कि बीते पांच फरवरी को घोरथंभा ओपी क्षेत्र के नीमाडीह गांव निवासी सकुर मियां (70 वर्ष) का शव नवलशाही थाना क्षेत्र के बरियारडीह जंगल में लहूलुहान स्थिति में बरामद हुआ था. शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी. संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टामार्टम करवाया. मृतक के मंझिला बेटा सुलतान अंसारी ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवा न्याय की गुहार लगायी थी. पुलिसिया पूछताछ में स्थानीय निवासी द्वारिका तुरी का नाम सामने आया. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी. उसने मृतक के बड़े बेटे समशुल अंसारी तथा उप प्रमुख असगर अंसारी का नाम लिया. मृतक सकुर के चार पुत्र में समशुल सबसे बड़ा पुत्र था. वह रांची में रहकर अच्छा कारोबार करता है. जबकि, मृतक तीनों पुत्र गांव में रहता था.

कुछ वर्षों से चल रहा था संपत्ति विवाद :

मृतक के चारों पुत्रों के बीच पैतृक संपत्ति का विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा था. मृतक चारों के बीच बराबरी का बात करता था. इसके कारण समशुल अपने पिता से नाराज था. इधर उसकी दोस्ती उप प्रमुख से हुई और पिता की हत्या के लिए तीन लाख में सौदा किया. द्वारिका तुरी ने जानवर चराने के दौरान सकुर की जंगल में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सबसे सबसे द्वारिका को ही गिरफ्तार किया था. उसके बयान के आधार पर पुलिस समशुल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन, उप प्रमुख असगर फरार चल रहा था. गुरुवार को उसे समशुल के ससुराल बेला में होने की जानकारी मिलने पर नवलशाही थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में तीनों आरोपी जेल जा चुके हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel