बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवायें समय पर उपलब्ध करायी जाये.