[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News:डीसी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता एलइडी वैन को किया रवाना

Giridih News:डीसी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता एलइडी वैन को किया रवाना

0
Giridih News:डीसी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता एलइडी वैन को किया रवाना

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे कई कार्यक्रम : डीसी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से एलइडी मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री लकड़ा ने कहा कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित की गयी है. चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है. साथ ही साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत लो पर्सेंटेज वाले बूथों को चिह्नित कर वहां व्यापक-प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो लो पर्सेंटेज वाले बूथ, गांव, कस्बों, टोलों में जाकर लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा. खासकर वैसे बूथों में जहां पूर्व में मतदान प्रतिशत कम रहा है. इस दौरान आमजनों को मतदान तिथि 20 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने सी विजिल ऐप, सुविधा ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप आदि की भी जानकारी दी. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वीप कोषांग की टीम, मीडिया कोषांग की टीम, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया चेकनाका का औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव को कराने को लेकर गिरिडीह कॉलेज मोड़ स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने चेकपोस्ट पर तैनात गश्ती दल, एसएसटी के कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों की सूची व गहनता से जांच करने की बात कही. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को रोस्टर के अनुसार अलर्ट होकर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध शराब, पैसा या अन्य किसी भी संदिग्ध वस्तुओं के पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई कर सूचना देने की बात कही. कहा कि किसी प्रकार की चूक ना हो, इसलिए गंभीरता से कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel