[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih news :लापता किशोर की बरामदगी को भाकपा माले ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Giridih news :लापता किशोर की बरामदगी को भाकपा माले ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

0
Giridih news :लापता किशोर की बरामदगी को भाकपा माले ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

भाकपा माले जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, एपवा नेत्री मीना दास एवं इंनौस नेता असगर अली ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर गत दिनों लापता हुए किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया. बताया जाता है कि हीरोडीह थानांतर्गत राजगढ़ निवासी कारू यादव का पुत्र लवकुश यादव (13) सुबह तालाब की ओर गया था, जहां से वह लापता हो गया था. कारू झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के नीचे चाउमिन दुकान चलाता है. अपने पुत्र के गायब होने के बाद उसने थाना में आवेदन दिया था. भाकपा माले विस प्रभारी अशोक पासवान ने कहा कि पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है और 24 घंटे के अंदर किशोर की बरामदगी नहीं हुई तो पार्टी 11 अक्तूबर को जमुआ पुलिस के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च निकालेगी.

पुलिस प्रयासरत है : थाना प्रभारी

जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने आवेदन के आधार गुमशुदगी का मामला दर्ज किये जाने की बात कही है. सूचना है कि बच्चा एक हजार रु लेकर निकला है. भुक्तभोगी का घर हीरोडीह थाना क्षेत्र में पड़ता है. यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा कहां से लापता हुआ है. उसके पास मोबाइल भी नहीं है. फिर भी हर थाना क्षेत्र में बच्चे का फोटो भेजा गया है. पता चलने पर सूचित करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel