[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह मतगणना की तैयारी को ले काउंटिंग ऑब्जर्वर निरीक्षण

मतगणना की तैयारी को ले काउंटिंग ऑब्जर्वर निरीक्षण

0
मतगणना की तैयारी को ले काउंटिंग ऑब्जर्वर निरीक्षण

कृषि उत्पादन केंद्र व बाजार समिति का लिया जायजा

गिरिडीह.

चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर काउंटिंग आब्जर्वर ने कृषि उत्पादन केंद्र व बाजार समिति विशुनपुर पचंबा का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान काउंटिंग आब्जर्वर के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैरिकेडिंग, पंडाल व अन्य सुविधाओं का मुआयना करते हुए व्यवस्था के संबंध में कई निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान काउंटिंग आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल तक जाने वाले रास्तों में विधानसभावार साइन साइनेज लगाने को कहा. उन्होंने मतगणना केंद्र परिसर के भीतर मीडिया सेंटर, मेडिकल सेंटर, रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे और सामान्य पर्यवेक्षकों और मतगणना पर्यवेक्षकों के लिए कमरे सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण के क्रम में इस बात पर जोर दिया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों तक ही सीमित होगा तथा बिना पहचान सत्यापन के प्रवेश वर्जित रहेगा. निरीक्षण के दौरान निगरानी प्रणाली, विशेषकर मतगणना हॉल और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. गर्मी को देखते हुए गणन कर्मियों के लिए कूलर, भोजन, ठंडा पेयजल आदि की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा इस बात पर जोर दिया गया कि मतगणना कर्मियों और एजेंटों को केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, लाइटर और तंबाकू उत्पादों जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाने वाले नियमों का उचित अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाये. जांच के दौरान इसे सख्ती से लागू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया.

संवाददाता आरिफ अंसारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel