[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह 0-बगोदर में कोचिंग संचालक ने छात्रा से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

0-बगोदर में कोचिंग संचालक ने छात्रा से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

0
0-बगोदर में कोचिंग संचालक ने छात्रा से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

बगोदर-सरिया रोड में है कोचिंग, संचालक मो शाहिद अंसारी गिरफ्तार

हजारीबाग के बराय विष्णुगढ़ का रहनेवाला वाला है आरोपी शिक्षक

एक महीने से छात्रा को कर रहा था परेशान

बगोदर-सरिया रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक मो शाहिद अंसारी पर एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को आरोपी शिक्षक को कोचिंग के अंदर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित छात्रा ने बगोदर थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि कोचिंग संचालक शाहिद अंसारी पिछले एक माह से उसे कोचिंग फीस माफ करने और उपहार देने का लालच देकर गलत हरकत करता था. छात्रा ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी थी. आरोप है कि 30 मई को कोचिंग पहुंचने पर शिक्षक ने फिर उसके साथ छेड़छाड़ की व चॉकलेट और अन्य उपहार देने का प्रलोभन दिया. विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गयी. इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. रविवार को अभिभावक और ग्रामीण कोचिंग सेंटर पहुंचे. वहां उन्होंने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और पीट दिया. बाद में पुलिस बुलाकर आरोपी को उसके सुपुर्द कर दिया.

शिक्षक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

इस बीच, आरोपी शिक्षक मो शाहिद अंसारी ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है. बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शाहिद ने पूर्व में भी एक बच्ची को ब्लैकमेल किया था. आरोपी शिक्षक हजारीबाग जिले के बराय विष्णुगढ़ का रहनेवाला है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel