[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News : गड़बड़ी की शिकायत पर गिरिडीह सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआइ की दबिश

Giridih News : गड़बड़ी की शिकायत पर गिरिडीह सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआइ की दबिश

0
Giridih News : गड़बड़ी की शिकायत पर गिरिडीह सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआइ की दबिश

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. केंद्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद विभाग अंतर्गत सेंट्रल जीएसटी के गिरिडीह कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को सीबीआइ की टीम ने जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार, सीबीआइ की बंगाल, ओडिशा और झारखंड इकाई की संयुक्त टीम कार्यालय पहुंची. जांच बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही. सूत्रों के अनुसार, यह जांच पिछले कुछ वर्षों में किये गये जीएसटी क्लेम से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर की जा रही है. बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी कार्यालय, गिरिडीह में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ ने यह कदम उठाया है. टीम कार्यालय में रखे गये विभिन्न अभिलेखों, फाइलों और दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है. कई अहम रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है, ताकि शिकायत से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके. इस बीच, कार्यालय से बाहर निकले एक अधिकारी ने इशारों में संकेत देते हुए बताया कि जीएसटी क्लेम से जुड़े मामले में बड़ी राशि की अनियमितता सामने आ सकती है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आयेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel