[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह कोयला तस्करों के खिलाफ चला अभियान, पांच बाइक व तीन साइकिल जब्त

कोयला तस्करों के खिलाफ चला अभियान, पांच बाइक व तीन साइकिल जब्त

0
कोयला तस्करों के खिलाफ चला अभियान, पांच बाइक व तीन साइकिल जब्त

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में कोयला तस्करों के खिलाफ सुरक्षा विभाग ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान में मुख्य रूप से महाप्रबंधक बासब चौधरी, कबरीबाद माइंस मैनेजर श्रवण कुमार सहित सुरक्षा विभाग के कर्मचारी व प्रहरी शामिल थे. छापामारी अभियान में कोयला तस्करों द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले पांच बाइक व तीन साइकिल को जब्त किया गया. इस अभियान से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में महाप्रबंधक श्री चौधरी ने बताया कि सीपी साइडिंग में वेगन से कोयला उतारने के क्रम में छापामारी कर अवैध कोयला लादे गये बाइक को जब्त किया गया. वहीं 18 नंबर में अभियान चलाकर तीन साइकिल को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि कोयला तस्करों द्वारा कोयला चोरी कर बाइक व साइकिल के जरिये अंयत्र टपाया जाता है. इस पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा विभाग के प्रहरियों के साथ उन्होंने उक्त स्थानों में छापामारी किया. जब्त बाइक व साइकिल को मुफस्सिल थाना में जमा करा दिया गया है. साथ ही एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है. श्री चौधरी ने बताया कि कोयला तस्करों के खिलाफ निरंतर छापामारी अभियान जारी रहेगा. बता दें कि सीसीएल द्वारा उत्पादित कोयले की चोरी कर विभिन्न इलाकों में बेचा जाता है. इससे कोयला तस्करों की चांदी कट रही है. कई खंता ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से खंता का संचालन किया जाता है. यहां से कोयला निकासी कर एक जगह पर जमा किया जाता है. फिर बाइक व साइकिल में कोयला को लादकर अंयत्र टपाया जाता है. इस धंधे से एक ओर जहां कोयला माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीसीएल व सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है. सीसीएल सूत्रों के मुताबिक अवैध खंतों के खिलाफ डोजरिंग अभियान भी चलाया जाता है. लेकिन चंद दिनों के बाद पुन: अवैध खंतों के मुहाने से मिट्टी हटाकर कोयला निकासी का काम शुरू कर दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel