[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का धरना

Giridih News :बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का धरना

0
Giridih News :बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का धरना

इसमें भाजपा गिरिडीह महानगर व भाजपा ग्रामीण क्षेत्र के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. धरना को संबोधित करते हुए गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टपेड मीटर के द्वारा अत्यधिक बिजली बिल आ रही है. इसके माध्यम से मनमानी वसूली की जा रही है. इधर, बिजली दर में बढ़ोतरी की गयी है, जो गलत है. कहा कि इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि गलत बिलिंग के कारण पोस्टपेड मीटर से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है.

लगातार हो रही बिजली आपूर्ति में कटौती

श्री राय ने कहा कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली काटी जा रही है, जिससे आम जनता परेशान हो रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. श्री राय ने कहा कि विस चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि गरीब लोगों को बिजली 200 यूनिट मुफ्त दी जायेगी. लेकिन अभी बिजली दर बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है. कहा कि पोस्टपेड मीटर के नाम पर लोगों को धमकाया जा रहा है. बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता परेशान हैं और राज्य सरकार कुंभकर्णी निद्रा में है. राज्य सरकार को यहां के नौजवानों, किसानों व आम जनता की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने उक्त समस्याओं का समाधान करते हुए जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है. अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की बात कही है. कहा कि गिरिडीह में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है.

लोगों पर बोझ दे रही सरकार

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि जब स्वयं बिजली विभाग मुख्यमंत्री के पास है तो जनता पर पोस्टपेड मीटर व बिजली दर बढ़ोतरी के नाम पर अत्यधिक बोझ देना कहीं ना कहीं सरकार की विफलता को दर्शाता है. कहा कि पोस्टपेड मीटर लगाने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है. सरकार लोगों पर बोझ डाल रही है. धरना के बाद भाजपा का शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. साथ ही गलत बिल में सुधार करने तथा जनता को बिजली बिल में राहत देने की मांग की.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, संदीप डंगैच, विनय सिंह, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, देवराज, अरुण हाजरा, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, संजू देवी, अजय रंजन, राजेश जायसवाल, मनोज यादव, जयशंकर सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, अनिल सिंह, दीपक सिंह, मनोज पंडित, उमेश राय, अजीत राय, तालेश्वर यादव, श्रेयांश सौरभ, आदित्य यादव, पंकज मंडल, नकुल महथा, सुरेंद्र लाल, शिवचरण महतो, अरविंद बर्णवाल, अर्जुन यादव, खिरोधार दास, संतोष गुप्ता, मंतोष कुमार, विश्वनाथ सिंह, मोहन बरनवाल, फुलमनी हांसदा, जानकी देवी, आकाश सिंह, जयप्रकाश मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel