[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह -तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

-तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

0
-तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

आयोजन. हर घर तिरंग अभियान के तहत भाजपाइयों ने शहरी क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा

गिरिडीह.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली. सर्वप्रथम भाजपा व भाजयुमो के नेता व कार्यकर्ता बोड़ो के मिशन ग्राउंड में जमा हुए. यहां से भाजपाइयों ने बाइक पर तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा शुरू की. इस दौरान कई नेता चार पहिया वाहन पर सवार थे और अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे. तिरंगा यात्रा में शामिल नेता भारत माता की जय और अमर बलिदानियों का जयघोष कर रहे थे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों को तिरंगा यात्रा से जोड़ते हुए राष्ट्र प्रेम का संचार कर रहे थे. तिरंगा यात्रा बोड़ो से निकलकर अलकापुरी, भंडारीडीह, जेपी चौक होते हुए बड़ा चौक तक गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुए हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हर घर पर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, अमर बलिदानियों तथा महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विभाजन की विभीषिका पर गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रेम जन जन तक पहुंच रही है.

ये थे उपस्थित : तिरंगा यात्रा में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी व नागेंद्र महतो, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला संगठन प्रभारी रोहित लाल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मनीष दुबे, बीरु आनंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, विनय कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, उषा कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, सौनिया कौशिक, पिंकी देवी, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, संदीप डंगेच, सुभाषचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, सिकंदर हेंब्रम, रंजीत राय, मनोज यादव, डॉ शैलेंद्र चौधरी, मुकेश जालान, कामेश्वर पासवान, राजेश जायसवाल, एंथोनी स्वामी, भागीरथ मंडल, दीपक पंडित, अमर सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, रंजन सिन्हा, विवेश जालान, देवराज, संजीव कुमार गुड्डू, दीपक स्वर्णकार, बिरेंद्र वर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, गंगाधर दास समेत कई भाजपाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel