[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन कल, तैयारी जोरों पर

भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन कल, तैयारी जोरों पर

0
भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन कल, तैयारी जोरों पर

महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आठ अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को तिनकोनिया में पार्टी की बैठक हुई. इसमें भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे. भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों, महिला उत्पीड़न, प्राकृतिक संसाधनों की लूट की छूट, भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ आक्रोश-प्रदर्शन में आठ अगस्त को सुबह 10 बजे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झंडा मैदान में जुटेंगी. यहां से सभी समाहरणालय पहुंचेंगी. उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं जिला प्रभारी बबीता झा मौजूद रहेंगी. इनके अलावा भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.

महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म, प्रताड़ना की घटना बढ़ी है

मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी ने बताया कि मोर्चा की मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म एवं प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी है. यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है. इससे महिलाओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप प्रदान किया गया. प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी लगभग दो हजार कार्यकर्ता भाग लेंगी.

भ्रष्टाचार व अराजकता से त्रस्त है जनता : शालिनी

गिरिडीह. भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व अराजकता की स्थिति से जनता त्रस्त हो चुकी है. हेमंत सरकार की घोषणाएं खोखला साबित हो रही है. हरेक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है. महिलाओं के साथ प्रताड़ना की घटना बढ़ी है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में राज्य सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने में विफल रही है. अब जब चुनाव सिर पर है तो नयीृ-नयी घोषणाएं की जा रही हैं. कहा कि सर्वर डाउन रहने की वजह से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर शिविर पहुंचने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है. कहा कि बीते पांच सालों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. दुष्कर्म की कई घटनाएं घटित हुई. हत्याएं हुई, लेकिन किसी भी बहन को न्याय दिलाने का काम राज्य सरकार ने नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel